घर में अकेला पाकर मुँहबोले चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म,गंदी हरकत की जानकारी लगते ही सदमे में पिता की मौत

डेस्क टीम:
बिहार के बांका जिले में मुंहबोले चाचा ने भतीजी के साथ रेप किया। बेटी के साथ चाचा की गंदी हरकत की जानकारी लगते ही पिता की सदमे में मौत हो गई। लड़की नाबालिग है,उसकी हालत गंभीर है। इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसका इलाज चल रहा। यह घटना बुधवार की जिले के रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव की है।वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस के मुताबिक लड़की की उम्र 15 साल है। घटना के समय वह घर में अकेली थी। माता-पिता बाहर गए हुए थे। आरोपी को इसी दौरान मौका पाकर आरोपी घर में घुसा। लड़की चाचा कहती थी। लड़की कुछ समझ नहीं पाई और आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। दुष्कर्म के बाद वह भाग निकला। आरोपी की उम्र 27 साल है।

लड़की घर में पड़ी रही, माता-पिता पहुंचे तब पता चला
घटना के बाद लड़की घर में तड़पती रही। शाम को जब माता-पिता घर लौटे तो बेटी की स्थिति देखकर हैरान हो गए। लड़की ने पूरी आपबीती बताई। रोते-बिलखते माता-पिता उसे लेकर थाने पहुंचे। आरोपी चाचा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। गांव वालों के साथ थाने पहुंची मां ने आरोपी के फांसी देने की मांग की। गांव वालों ने कहा कि दरिंदे को फांसी की सजा हो।
इधर, लड़की की तबीयत बिगड़ती गई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजौन में प्राथमिक केंद्र ले गए। यहां उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

इधर बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात से पिता सदमे में चले गए। गुरुवार को इसी सदमे में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।