खूँटी:जमीन विवाद में चाचा-चाची की हत्या,चार गिरफ्तार

खूँटी।झारखण्ड के खूँटी जिला अंतर्गत सोयको थाना क्षेत्र के बड़ा सलगा गांव में जमीन विवाद में चाचा और चाची की हत्या भतीजों ने कर दिया।और हत्या के बाद शव को छुपाने के नियत से दफन भी कर दिया।पुलिस ने शुक्रवार को दम्पति का शव बरामद करते हुए आरोपी चारों भतीजों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सनिका नाग 55 वर्ष और उनके भतीजों के बीच कुछ जमीन का बंटवारा नहीं हुआ है।जिसका सालों साल अदला-बदली कर खेती करते थे।इस वर्ष सनिका नाग ने खेती किया था।वह अगले साल भी खेती करना चाहता था।लेकिन,भतीजे अगले वर्ष उन्हें खेती करने नहीं देना चाह रहा था। इसी को लेकर दौली और टांगी से वार कर चाचा चाची की हत्या कर दिया।

इधर शुक्रवार को मृतिका पती देवी की बहन ने सोयको थाना में लिखित शिकायत की कि इंदी नाग, गोपाल नाग, मादी नाग और भगता मुंडा ने सनिका नाग और पती देवी 50 वर्ष की हत्या कर शव कहीं छुपा दिया है।शिकायत के आधार पर पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करते हुए शव को बरामद किया।

इधर पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को वापस सौंप दिया।इस सम्बंध में एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि जमीन विवाद में हत्या हुई है।संभवत: तीन दिन पहले ही हत्या हुई थी।