गिरिडीह:6 दिनों से लापता युवक का शव नदी से बरामद,युवक का शव मिलते ही लोगों ने किया हंगामा

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरीडीह जिले के गावां क्षेत्र में नदी से शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है।बताया गया कि युवक की पहचान सोनू रविदास के रूप में की गई है। उसकी उम्र करीब 20 वर्ष है।पुलिस ने बताया कि युवक के शव को नदी के बीच धारा में दफनाया गया था।युवक के लापता होने के बाद परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई।शिकायत के आधार पर वह मामले की जांच कर रही थी। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। जांच में पता चला कि युवक की हत्या का शव को नदी के अंदर ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया था।

बताया जाता है कि युवक पिछले छह दिनों से अपने घर से लापता था। इसकी तलाश में पुलिस खोजी कुत्तों की भी मदद ली थी।वहीं पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। लोगों का हुजूम सड़क पर उतर गया है। महिलाओं ने थाने का मुख्य द्वार घेर लिया। स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी हो रही होने लगी।सभी ने गावां थानेदार को बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे।

इधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। नदी में शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। परिजनों की ओर से बताया गया कि युवक गत रविवार को बाजार गया था। उसके बाद से वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। इसी बीच शनिवार की सुबह नदी में युवक का शव बरामद होने की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि युवक पास के ही बाजार में एक दुकान में काम करता था।

वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से अब तक घटना के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि वह सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करने के बाद ही इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी दे सकेंगे। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार किया जा रहा है। वहीं परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में पूरी जानकारी दी जाए।वहीं पुलिस की ओर से स्थानीय लोगों और परिजनों को समझाने में लगे हैं।