भागवत कथा सुनने के लिए घर से निकली,पहुँच गई प्रेमी के साथ रंगरेलियां मनाने,दोनों को देखकर पति ने पत्नी को गोली मार दी

झारखण्ड न्यूज,राँची।

पटना।बिहार के पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर में एक युवक ने अपनी पत्‍नी को गोली मार दी। गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बिहटा के एक निजी अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।वहीं घटना का कारण स्पष्ट नहींं हो सका है हालांकि कुछ लोग अवैध संबंध को इसका कारण बता रहे हैं। जख्मी महिला की हालत नाजुक है।बताया जाता है कि उसकी वर्ष 2012 में शादी हुई थी। थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुये बताया कि पुलिस अधिकारी को इलाजरत महिला का फर्द बयान के लिये भेजा जा रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि महिला को एक युवक के साथ रात में पति ने देख लिया था। उस वक्‍त युवक ने उसका हाथ पकड़ रखा था। हालांकि, वह आपत्तिजनक हालत में नही था। लेकिन पत्‍नी का दूसरे युवक से मिलना पति को नागवार गुजर गया। इसी बात पर युवक आगबबूला हो गया। और फिर गोली मार दी है।वहीं आरोपी फरार है।

भागवत कथा सुनने निकली और प्रेमी के पास चली गई

बताया जाता है कि नरेंद्र रामपुर गांव में पिछले कुछ दिनों से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। महिला भी बुधवार की देर रात कथा सुनने गई थी। इसी क्रम में महिला अपने प्रेमी से मिलने गांव के एक जगह चली गई। गांव के कुछ लोगों ने इस बात की जानकारी उसके पति को दी। भनक मिलते ही वह गुस्से में पहुंचा और पत्‍नी के सिर में गोली मार दी। कनपटी में गोली लगते ही महिला गिर कर छटपटाने लगी। गोली की आवाज सुनकर आसपास गांव के लोग वहां जमा। तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए बिहटा के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया।जहां महिला की स्थिति नाजुक बनी है।