झारखण्ड से दिल्ली का सफर: IPS सुरेंद्र झा को राज्य सरकार ने किया विरमित, BSF में संभालेंगे DIG की कमान

 

राँची।झारखण्ड कैडर के 2010 बैच के वरिष्ठ और तेज-तर्रार आईपीएस (IPS) अधिकारी सुरेंद्र कुमार झा अब देश की सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। राज्य सरकार ने उन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के लिए विरमित कर दिया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।


​जारी अधिसूचना के अनुसार, सुरेंद्र कुमार झा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के तहत सीमा सुरक्षा बल (BSF) में डीआईजी (DIG) के पद पर अपनी सेवाएं देंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि वे वर्तमान पद का प्रभार त्यागने की तिथि से ही अपने नए पद के लिए विरमित माने जाएंगे।

​सुरेंद्र कुमार झा को झारखण्ड पुलिस विभाग में एक बेहद सक्रिय और काबिल अधिकारी माना जाता है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण और संवेदनशील पदों पर रहते हुए बेहतरीन सेवाएं दी हैं।

सुरेंद्र कुमार झा वर्तमान पद का प्रभार छोड़ने की तिथि से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित समझे जाएंगे। अब वे देश की सीमाओं की चौकसी करने वाली बीएसएफ (BSF) में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे।

​झारखण्ड में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने के बाद, अब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर उनकी यह नई पारी देश की सुरक्षा के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।

error: Content is protected !!