राँची में हथियार के बल पर मारपीट, पीड़ित ने सुरक्षा की लगाई गुहार

 

राँची।राजधानी राँची के कोतवाली थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित महेश कुमार थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, 28 मई की रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच अपर बाजार स्थित बालाजी बुटीक के पास सत्येन्द्र सिंह, रोहित सिंह, विशाल घोष, मोटी और ऋषभ सिंह ने मिलकर उन्हें हथियार दिखाकर मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। महेश कुमार ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी 8 मई को किशोरगंज स्थित पायल कलेक्शन के पास इन्हीं लोगों ने उनके साथ मारपीट की थी और उनकी चेन छीन ली थी।

error: Content is protected !!