Ranchi:युवक का मिला शव,हत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस

 

राँची।झारखण्ड के राँची जिले के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र स्थित मिलेट्री डेयरी फार्म नामकुम के पास एक युवक का शव मिला है।शव मिलने इलाके ने सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार,स्थानीय लोगों ने रविवार की सुबह डेयरी फार्म के मैदान में युवक का शव पड़ा हुआ देखा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद टाटीसिलवे थाना और नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है।मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग पहुँचे है।एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।जांच के बाद शव को कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है  बताया जा रहा है, कि युवक की हत्या कर शव फेंक दिया है।हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा।

मृतक युवक के शरीर में कई जगह पर चोट के निशान है। युवक की पहचान नामकुम तेतरी टोली, कैलाश नगर निवासी जितेंद्र तिवारी के पुत्र अभिजीत तिवारी के रूप में की गई है। युवक की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

error: Content is protected !!