झारखण्ड में कई जिलों के एसपी को रातों रात हटाया…नए एसपी ने पदभार ग्रहण करना शुरू कर दिए…
राँची।झारखण्ड सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 46 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है।शुक्रवार की देर रात जारी इस आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, एडीजी मनोज कौशिक और पंकज कंबोज को अपने पद के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभाव दिया गया है तो वही पलामू और बोकारो जोनल आईजी को हटा दिया गया है।इसके अलावा 12 से अधिक जिले के एसपी का भी तबादला किया गया है।इधर शनिवार को मूवमेंट ऑर्डर निकलते ही एक अधिकारियों ने पदभार ग्रहण आज कर लिए हैं।





हजारीबाग के नए एसपी अमन कुमार

राँची के नए ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी 
पलामू के नए एसपी कपिल चौधरी
दो आईपीएस को मिला अपने कार्य के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभार:
–सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक अतिरिक्त प्रभार के रूप में उन्हें एडीजी मुख्यालय झारखंड का जिम्मा सौंपा गया है.
–पंकज कंबोज को आईजी मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
जाने किन आईपीएस का हुआ तबादला:
–नरेन्द्र कुमार सिंह को आईजी अभियान बनाया गया और पलामू जोनल आईजी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया.
–शैलेंद्र सिन्हा को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया.
–आईजी क्रांति गडीदेशी को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखण्ड विद्युत बोर्ड राँची के पद पर पदस्थापित किया गया.
– माइकल राज एस को रेल आईजी बनाया गया
– सुनील भास्कर को जैप आईजी बनाया गया.
–बोकारो डीआईजी आनंद प्रकाश को पुलिस मुख्यालय में योगदान करने का आदेश दिया गया.
– प्रशांत आनंद को वायरलेस एसपी के पद पर पद स्थापित किया गया.
– निधि द्विवेदी को सरायकेला की नई एसपी बनाई गई हैं.
– आशुतोष शेखर को गढ़वा जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है.
–अनुदीप सिंह को कोडरमा से हटाकर पाकुड़ का एसपी बनाया गया है.
–प्रवीण पुष्कर को देवघर जिले की कमान सौंपी गई है.
–मुकेश कुमार लुनायत को रामगढ़ का एसपी बनाया गया है.
–अमन कुमार को हजारीबाग का नया एसपी नियुक्त किया गया है.
–कपिल चौधरी को पलामू का नया एसपी बनाया गया.
–देवघर एसपी श्री सौरभ को एसआईबी का एसपी बनाया गया
– रामगढ एसपी अजय कुमार को एसीबी एसपी बनाया गया.
–नाथू सिंह मीणा को बोकारो एसपी बनाया गया.
–चतरा एसपी सुमित अग्रवाल को हटाया, एसीबी एसपी बनाया गया.
– अनिमेष नैथानी को चतरा एसपी बनाया गया.
– कुमार शिवाशीष इसको कोडरमा एसपी बनाया गया.
– मनीष टोप्पो को एससीआरबी एसपी बनाया गया.
– दीपक कुमार पांडे को एआईजी सह डीजी के विशेष सहायक के पद पर पदस्थापित किया गया.
– दीपक कुमार शर्मा को एसपी अभियान मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया.
–अंजनी अंजन को जैप 5 देवघर का कमांडेंट बनाया गया.
– रेशमा रमेशन को जैप नौ कमांडेंट बनाया गया
– कुसुम पूनिया को जैप 8 का कमांडेंट बनाया गया.
– बोकारो एसपी हरविंदर सिंह को स्पेशल ब्रांच एसपी के पद पर पदस्थापित किया गया.
– शंभू सिंह को जामताड़ा एसपी बनाया गया.
– मूमल राजपुरोहित को रेल एसपी धनबाद बनाया गया.
– ऋषभ गर्ग को खूंटी एसपी बनाया गया.
– दीपक कुमार को आईआरबी एक का कमांडेंट बनाया गया.
–जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता को हटाकर एटीएस एसपी बनाया गया.
– ऋषभ कुमार झा को जैप 4 का कमांडेंट बनाया गया.
– मोहम्मद याकूब को धनबाद ग्रामीण एसपी बनाया गया.
– गौरव गोस्वामी को राँची ग्रामीण एसपी बनाया गया.
– शुभम कुमार खंडेलवाल को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर बनाया गया.
– ललित मीणा को सिटी एसपी जमशेदपुर बनाया गया.
– नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब को सिमरिया एसडीपीओ बनाया गया.
– निखिल कुमार राय को कोतवाली रांची एएसपी बनाया गया.
– ऋषभ त्रिवेदी को एएसपी मुख्यालय एक जमशेदपुर बनाया गया.
– श्रुति को एसडीपीओ चैनपुर बनाया गया.
– दिव्यांश शुक्ला को एसडीपीओ हुसैनाबाद बनाया गया.
– राघवेंद्र शर्मा को एसडीपीओ पतरातु बनाया गया.
– सैयद मुस्तफा हाशमी को एसडीपीओ चक्रधरपुर के पद पर पदस्थापित किया गया.

