आरक्षी से एएसआई पद प्रोन्नति के सम्बंध में कार्मिक डीआईजी से मिले केंद्रीय मेंस एसोसिएशन के शिष्ट मंडल…..

राँची।झारखण्ड में आरक्षी से स0अ0नि पद प्रोन्नति के संदर्भ में कार्मिक डीआईजी नौशाद आलम से शुक्रवार को केंद्रीय मेंस एसोसिएशन का शिष्ट मंडल ने मुलाकात की।शिष्ट मंडल ने डीआईजी को प्रोन्नति के सम्बंध में बताया उसके बाद कार्मिक डीआईजी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित शाखा के पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को जल्द से जल्द रोस्टर स्वीकृति का प्रस्ताव गृह विभाग भेजने तथा वरीयता सूची तैयार करने हेतू पुलिस पदाधिकारी विपिन रावत एवं पुलिसकर्मी विपिन कुमार को नियुक्त करते हुए कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिए, साथ ही डीआईजी द्वारा आश्वास्त किया गया की प्रोन्नति संबंधी प्रक्रिया प्रारंभ किया जा चुका है जल्द सारी प्रक्रिया पूर्ण कर प्रोन्नति प्रदान किया जाएगा।ये जानकारी कर्ण सिंह ,प्रदेश अध्यक्ष पुलिस मेंस एसोसिएशन झारखण्ड, राँची ने दिया।