राजधानी राँची में गांजा कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,चार गिरफ्तार

 

राँची।आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पूरे जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने में राँची पुलिस जुटी है।लगातार अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थ की बरामदगी के अभियान चला रही है।इसी दौरान एसएसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिटी एसपी राज कुमार मेहता के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर गांजा के कारोबार का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के देवी मंडप के रहने वाले राजकुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह और खादगढ़ा मिलन चौक का रहने वाले अनिल साव को गिरफ्तार किया है।इनके पास से पुलिस ने छोटे-छोटे पुड़िया में करीब आधा किलो गांजा और दो पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है।साथ की वजन करने का मशीन भी पुलिस ने बरामद किया है।छापेमारी में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, सुखदेवनगर थानेदार मनोज कुमार, एएसआई सहाबीर उरांव, एएसआई द्वारिका नाथ ठाकुर, आरक्षी विनोद सोरेन और अमरेंद्र कुमार छापेमारी टीम में शामिल थे।

इधर सिटी एसपी के निर्देश पर कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में डेली मार्केट थाना क्षेत्र में भी एक गाँजा तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवक अभिषेक कुमार कृष्णापुरी चुटिया का रहने वाला है।उसके पास से गांजा सहित कई समान बरामद हुआ है।