महिला नक्सली नताशा के शव को लेने से परिजनों ने किया इनकार, शव को पुलिस ने सुरक्षित मर्चरी हाउस में रखा…

 

हजारीबाग।हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू नगड़ुवा कोचा जंगल में कोबरा बटालियन के बीच मुठभेड़ में मारे गये चारों माओवादी नक्सलियों के शव को शनिवार को हजारीबाग में पोस्टमार्टम कराया गया। केरेडारी पुलिस ने माओवादी सहदेव महतो उर्फ अनुज (केरेडारी), बुधन करमाली (टंडवा, जिला-चतरा) और रणजीत गंझू (लावालौंग, जिला-चतरा) पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं सहदेव महतो की पत्नी नताशा ( महाराष्ट्र के चितौड़गढ़ निवासी) के शव को लेने से परिजन परहेज कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने नताशा के शव को हजारीबाग मर्चरी में सुरक्षित रखा हैं।

झारखण्ड पुलिस व कोबरा बटालियन के बीच हुवे मुठभेड़ को लेकर केरेडारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन कर रही हैं। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी विवेक कुमार ने कहा मारे गए माओवादी नक्सलियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया हैं। साथ ही तीन माओवादियों के शव को परिजनों को सौंप दिया गया हैं। नताशा के शव को मर्चरी में रखा गया हैं। आगे बताया कि मारे गये चारों माओवादी नक्सलियों चतरा हजारीबाग में आतंक का पर्याय बने हुवे थे। इन लोगों को मारे जाने से क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं में विराम लगेगा।

बताते चलें कि मुठभेड़ के उपरांत 209 कोबरा एवं झारखण्ड पुलिस के द्वारा हजारीबाग ने घटना स्थल से एके 47 राईफल 02, कोल्ट एआर 15 राईफल 01, इंसास राईफल 01 समेत नक्सली दस्तावेज बरामद किया गया हैं।

error: Content is protected !!