Ranchi: 32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ रामगढ़ का तस्कर चुटिया पुलिस के हत्थे चढ़ा,बाइक और मोबाइल जब्त..

​राँची।राजधानी राँची के चुटिया थाना पुलिस और जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध नशे के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चुटिया पावर हाउस छठ तालाब के पास छापेमारी कर एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से करीब 32 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि चुटिया थाना क्षेत्र के पावर हाउस छठ तालाब के पास भारी मात्रा में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली और सिटी डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

इधर चुटिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पूनम कुजूर ने भी अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए छठ तालाब के पास घेराबंदी की और संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को को घेराबंदी के साथ दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 32 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया।

इस मामले में चुटिया थाना में कांड संख्या- 73/2026, दिनांक 29.05.2026 के तहत NDPS Act की धारा 21(b)/22/29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर

 

​गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: सुनील नायक (उम्र करीब 28 वर्ष)

पिता: स्वर्गीय चरण नायक

पता: स्याल मोड़, थाना- भुरकुंडा, जिला- रामगढ़

​पुलिस द्वारा जब्त किए गए सामान:

करीब 32 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर

​एक विवो (Vivo) कंपनी का एंड्रॉइड मोबाइल फोन

एक हीरो (Hero) कंपनी की एचएफ डीलक्स (HF Deluxe) मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर- JH24F0449)

​छापेमारी दल में ये थे शामिल:

​इस सफल पुलिसिया कार्रवाई में एएसपी कोतवाली निखिल राय, सिटी डीएसपी के.वी. रमन, कोतवाली थाना प्रभारी सनोज कुमार चौधरी, चुटिया थाना प्रभारी पूनम कुजूर सहित कई सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

error: Content is protected !!