राँची में नक्सल नेटवर्क पर सबसे बड़ा वार…10 लाख का इनामी PLFI स्टेट चीफ अमृत होरो गिरफ्तार, जंगल से दबोचा गया खूंखार उग्रवादी…

 

 

राँची।राँची पुलिस को उग्रवाद के खिलाफ बड़ी और ऐतिहासिक कामयाबी मिली है। जिले के लापुंग थाना क्षेत्र से प्रतिबंधित नक्सली संगठन PLFI (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के स्टेट चीफ और 10 लाख के इनामी उग्रवादी अमृत होरो उर्फ मेचो उर्फ सूर्या को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।करीब 16 वर्षों से पुलिस के लिए सिरदर्द बना अमृत होरो हत्या, रंगदारी, आगजनी और ठेकेदारों पर हमलों समेत 50 से अधिक संगीन मामलों में आरोपी था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस ने PLFI के शीर्ष नेतृत्व के लगभग सफाए के रूप में देखा है।गिरफ्तारी के सम्बंध में शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय में प्रेसवार्ता में एसएसपी राकेश रंजन ने जानकारी दी है।प्रेसवार्ता में ग्रामीण एसपी,सिटी एसपी और बेड़ो डीएसपी भी मौजूद थे।

महुगांव जंगल में रातभर चला ऑपरेशन, भागते वक्त दबोचा गया

पुलिस के मुताबिक 28 मई 2026 की देर शाम राँची SSP को गुप्त सूचना मिली थी कि अमृत होरो अपने हथियारबंद साथियों के साथ लापुंग के महुगांव जंगल में किसी बड़ी उग्रवादी वारदात की साजिश रच रहा है।इसके बाद ग्रामीण SP गौरव गोस्वामी के नेतृत्व और बेड़ो DSP दीपक कुमार की अगुवाई में विशेष संयुक्त छापेमारी टीम बनाई गई। देर रात जंगल की घेराबंदी की गई और भागने की कोशिश कर रहे अमृत होरो को पुलिस ने धर दबोचा।

16 साल से फैला रखा था आतंक, करोड़ों की लेवी वसूली

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि अमृत होरो फोन कॉल, व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए ठेकेदारों, कारोबारियों और ईंट भट्ठा संचालकों को धमकाकर करोड़ों रुपये की रंगदारी वसूलता था।उसके खिलाफ राँची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में 50 से ज्यादा नक्सली मामले दर्ज हैं।

अमृत होरो ने पुलिस के सामने कई सनसनीखेज खुलासे किए:

–वर्ष 2023 में लापुंग क्षेत्र में दहशत कायम करने के लिए राजेश कुमार साहू की गोली मारकर हत्या

–वर्ष 2024 में पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर में संगठन के ही बागी सदस्य मत्यस टूटी को मौत के घाट उतारा

–अप्रैल 2026 में खूंटी के कर्रा इलाके में रेलवे लिंक लाइन प्रोजेक्ट साइट पर फायरिंग

–रोड रोलर में लगाई आग

–ठेकेदार से 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग

–लोहरदगा में PDS दुकानदार से 10 लाख की मांग

–बड़े कारोबारी को हर प्रोजेक्ट में 5% कमीशन नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

पुलिस ने अमृत होरो के पास से बरामद किए हैं:
अत्याधुनिक स्वचालित पिस्टल
4 जिंदा कारतूस
3 स्मार्टफोन
PLFI के लेटर पैड

लापुंग थाना में BNS, आर्म्स एक्ट और CLA एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।राँची पुलिस का कहना है कि अमृत होरो की गिरफ्तारी से PLFI संगठन को बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा एजेंसियां अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य उग्रवादियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

error: Content is protected !!