खेलते-खेलते अचानक बच्ची हुई गायब,दो घंटे बाद बच्ची का शव कुआँ में मिला,पुलिस छानबीन में जुटी है

हजारीबाग।झारखण्ड के हज़ारीबाग़ जिले में एक चार साल के बच्ची की मौत कुएं में डूबने से हो गई।यह घटना बरही थाना क्षेत्र के पंचायत धनवार ग्राम बरदाग की है।बताया जा रहा है कि पुलिस ने बच्ची के लापता होने के दो घंटे बाद कुंआ से शव बरामद किया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की छानबीन की जा रही है।

परिजनों के अनुसार, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। खेलते खेलते अचानक वो गायब हो गई। परिजनों ने खोजा तो कहीं पता नहीं चला। दो घंटे बाद बच्ची का शव पास के कुएं से मिला।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बरही थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया।

इधर पुलिस माले की छानबीन में जुटी है। इस मामले मे थाना प्रभारी ने बताया कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।जांच चल रही है।थाना प्रभारी लालेश कुमार ने बताया कि घटना कैसे घटी यह छानबीन का मामला है, हमारी टीम छानबीन मे जुट गई है़।वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।स्थानीय लोग समझ नहीं पा रहे हैं घटना कैसे घटी है।क्या खेलने के दौरान कुआं में गिर गई या किसी ने गिरा दिया है।सभी विन्दुओं पर पुलिस जांच कर रही है।