चतरा:कार से उतरकर सड़क पार कर रहे थे,बाइक ने मारी जोरदार टक्कर,भाजपा नेता की मौत

चतरा।झारखण्ड के चतरा जिले में सोमवार को हुए सड़क दुर्घटना में एक भाजपा नेता की मौत हो गई। घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि हादसा चतरा बोडामोड रोड स्थित नया पेट्रोल पंप के समीप हुआ।मृतक की पहचान प्रतापपुर प्रखंड के पंचायत चन्द्रीगोबिन्दपुर के बाघाकोला निवासी भाजपा नेता शंकर पासवान के रूप में की गई। उनकी उम्र करीब 45 वर्ष थी। वह अपने पीछे पत्नी सहित 2 बेटी व 1 बेटा छोड़ गए हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

घटना के संबंध मे चन्द्रीगोबिन्दपुर के पंचायत समिति सदस्य ननंदलाल मुंडा एवं बुद्धदेव मुंडा ने बताया कि हम सभी लोग वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने बाघाकोला से कुडु जा रहे। सब चार पहिया वाहन में सवार थे। चतरा नया पेट्रोल पंच के पास गाड़ी रूकी। कुछ व्यक्तिगत काम से राजकुमार वाहन से उतर कर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार रही कि राजकुमार सड़क पर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें उठाकर चतरा सदर अस्पताल पहुंचाया जा रहा था। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद से उनके गांव में शोक की लहर फैल गई।

भाजपा के कई नेताओं कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।पार्टी नेताओं ने कहा कि वह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता थे।