हजारीबाग:ट्रक दुघर्टना होकर सड़क के किनारे जा गिरा,ट्रक पर लदा स्टील की चादर केविन को तोड़ते हुए चालक सहित दो व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया,दोनों की मौके पर ही मौत

हजारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के चौपारण की दनुआ घाटी (जीटी रोड) में रविवार सुबह 6 बजे के करीब एक सड़क दुर्घटना में यूपी के 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक घायल हो गया। उसे आंशिक चोट लगी है। मृतकों की पहचान वीरू कुमार पिता कृष्ण गोपाल ग्राम थाना मुरादगंज जिला औरैया, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। जबकि प्रेम कुमार ग्राम चांदा पुर, थाना भोगनीपुर जिला कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश के रुप में हुई है। वहीं घायल व्यक्ति का नाम अभिषेक कुमार है। मृतक चालक का जीवित बचा बेटा अभिषेक उप चालक था।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बोकारो से स्टील के चादर लादकर इंदौर जा रही ट्रक संख्या युपी 77 ए एन 3736 दनुआ घाटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आगे चल रहे कंटेनर से टकराते हुए ट्रक सड़क से नीचे होते हुए गड्ढे में फंस गई। ट्रक की गति के कारण उस पर लदे स्टील की चादर ने केविन को तोड़ते हुए ट्रक के चालक तथा साथ बैठे एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

शव को निकालने में घंटों करनी पड़ी मशक्कत

बताया गया कि केबिन में ही सवार चालक का बेटा चमत्कारिक रूप से बच गया। उसे हल्की खरोच आई। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मदद पहुंचाना आरंभ कर दिया। हालांकि ट्रक में फंसे क्षत-विक्षत शव को निकालने में घंटों मशक्कत करना पड़ा। काफी मेहनत के बाद ट्रक में फंसे शव को निकाला जा सका।