Ranchi:प्रेमिका से मोबाइल पर बात करते प्रेमी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया

राँची।करण कुमार ने प्रेम कहानी का अंत इस तरह कर लिया। 26 वर्ष का कारण राँची ज‍िले के रातू प्रखंड क्षेत्र के काठीटांड़ का रहने वाला था। रव‍िवार को उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। लेक‍िन इससे पहले जो कुछ भी हुआ।उससे आप जरूर सोचने पर मजबूर होंगे आखिर ऐसा क्यों किया।

बताया जा रहा क‍ि करण कुमार राँची शहर के कोकर इलाके के हैदर अली रोड में रहता था। रविवार को उसने इसी मोहल्‍ले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 26 साल का करण कुमार अब हमेशा के ल‍िए इस दुन‍िया को अलव‍िदा कह गया है। वह सतीश महतो के लॉज में किराये के मकान में रहता था।बताया गया कि रव‍िवार की सुबह 11 बजे कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी के फंदे पर झूल गया। बगल के कमरे में रहने वाले युवकों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्‍होंने सदर थाना पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो करण कुमार को फंदे पर झूलता पाया।उसके बाद पुलिस ने करण कुमार के शव को नीचे उतारा।और पोस्टमार्टम के लिए राँची रिम्स भेज दिया। अब उसकी पोस्‍टमार्टम र‍िपोर्ट आएगी, ज‍िससे इस बात की पुष्‍ट‍ि होगी क‍ि उसकी मौत कैसे हुई है। इसके बाद कानूनी प्रक्र‍िया अपनाई जाएगी।

मिली जानकारी के अनुसार करण कुमार मूल रूप से रातू प्रखंड के कांठीटांड़ गांव का रहने वाला था। दो भाई-बहनों में वह सबसे बड़ा था। करण कुमार ने बरियातू में अपने चाचा के यहां रहकर पढ़ाई की थी। फिलहाल वह कोकर इलाके के रामलखन स‍िंंह यादव कालेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था।वहीं पुलिस ने पिता के बयान पर यूडी केस दर्ज कर लिया है। उसके पिता रव‍िंंद्र पांडे निजी गार्ड हैं। पिता रव‍िन्‍द्र पांडे ने पुलिस को बयान दिया है कि पिछले कुछ दिनों से करण कुमार मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसकी हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता था।

इधर लॉज के दूसरे कमरे रहने वाले राजू नामक युवक ने बताया कि करण कुमार एमेजॉन ऑनलाइन शाप‍िंंग कंपनी का राँची में टीम लीडर था। सुबह में कहीं गया था। कुछ देर बाद वापस लौट आया। उसने सुबह 9.27 बजे अपने सुपरवाइजर से बात की। ऑफिशियल बातचीत की। इसके बाद अपने पिता को भी फोन किया। छोटी बहन के कोलकाता जाने के लिए ट्रेन टिकट कटवा देने की बात कही।

फांसी लगाने से पहले प्रेमिका से हुई लंबी बातचीत

वहीं, एक अन्य युवक ने बताया कि मुहल्ले की ही एक लड़की से करण कुमार को प्यार हो गया था। दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन लड़की के परिजन ने कहीं और शादी तय कर दी। इससे करण कुमार तनाव में रहता था। फांसी लगाने से पहले करण कुमार ने काफी देर तक प्रेमिका से बातचीत की। मोबाइल पर बात करता देख रूममेट दूसरे कमरे में चला गया। कुछ देर बाद ही जानकारी हुई कि करण ने फांसी लगा ली।

बताया गया की करण कुमार करीब पांच वर्षों से राँची के कोकर इलाके के हैदर अली रोड में किराये के मकान में रह रहा था। नजदीकियों के अनुसार वह नशा करने का आदि नहीं था। शराब को कभी हाथ भी नहीं लगाता था। वह काफी म‍िलनसार था।दोस्तों और परिजनों की मानें तो प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने से तनाव में आ गया था।जिससे ये घटना हुई है।