पलामू:धान बेचकर दारू पी गया,माँ ने धान के पैसों के बारे में पूछा तो माँ से विवाद हो गया और घर से निकल गया,सुबह पेड़ पर लटका युवक का शव मिला

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले में एक नाबालिग युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक को शराब पीने की लत थी। परिवार के लोगों के साथ अक्सर विवाद होता था। घटना हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सरसोत पंचायत के दुबरीडीह गांव की है।बताया जाता है की शनिवार की रात नाबालिग युवक का अपनी माँ के साथ विवाद हुआ था। इसके बाद उसने पेड़ में फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।

ग्रामीणों के अनुसार मरने वाले युवक का नाम अशोक कुमार था। पिता का नाम बाबूराम पासवान था। उसकी उम्र 17 वर्ष थी। उसे शराब पीने की लत लग गई थी। शनिवार की देर शाम वह शराब पीकर घर आया था। वह घर से धान बेचने बाजार गया था। वापस लौटने पर माँ ने धान के पैसों के बारे में पूछा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद युवक घर से बाहर निकल गया। रविवार की सुबह युवक का शव बेरी के पेड़ पर लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने आनन-फानन में शव को पेड़ से उतारा।

घटना की जानकारी हरिहरगंज थाना पुलिस को दी। हरिहरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुँची। घटनास्थल पर पहुंचे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया।