जमशेदपुर:नदी में दो बच्चों के साथ कूदने से पहले लोगों ने महिला को पकड़ लिया,महिला दो बच्चों के साथ आत्महत्या करने पहुँची थी

जमशेदपुर।झारखण्ड के जमशेदपुर में लोगों की कोशिश से रविवार को 3 जानें बच गईं।बताया जा रहा है कि घटना मानगो पुल के पास का है। जहां ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर एक महिला अपने दो बच्चों के साथ सुवर्णरेखा नदी में कूद कर आत्महत्या करने वाली थी। लेकिन ऐन वक्त पर रास्ते से आवागमन कर रहे लोगों ने महिला को रोक लिया। इस कारण कुछ देर के लिए पुल पर जाम की स्थिति पैदा हो गई थी।

मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के साकची मुस्लिम लाइन में रहने वाली महिला एक महिला पुल से नीचे नदी में कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी। महिला की गोद में 2 बच्चे भी थी। पुल से नीचे छलांग लगाने ही वाली थी। इससे पहले ही कुछ लोगों और दूसरी महिलाओं ने महिला का हाथ पकड़ लिया। आत्महत्या की वजह पूछने पर महिला ने बताया वह अपने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाने जा रही थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

वहीं महिला ने पुलिस के अधिकारियों को बताया कि उसके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पति के बड़े भाई उसे संपत्ति को लेकर काफी परेशान करते है। सारी संपत्ति हड़प ली है। इसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता है। रविवार सुबह भी उसका विवाद हो गया। जेठ ने उसके साथ मारपीट की। जिस कारण वह अपने दोनों बच्चों के साथ आत्महत्या करने आई थी। लोगों व पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह महिला को समझाकर घर वापस भेजा। पुलिस ने कहा कि वह इस मामले में कानूनी मदद ले।कानून के हिसाब से कार्रवाई होगी।