Ranchi:सहकर्मी जबरन करता था दुष्कर्म,विरोध करने पर गुप्तांग व नाजुक अंगों को दबा करता था प्रताड़ित,चुटिया थाना में मामला दर्ज

राँची।राजधानी राँची के एक बड़े होटल में काम करने वाली लड़की से सहकर्मी द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।लड़की ने अपने सहकर्मी पर जबरन दुष्कर्म,विरोध करने पर गुप्तांग व नाजुक अंगों को दबा करता था प्रताड़ित।उक्त मामला चुटिया थाना में दर्ज हुआ है।चुटिया थाना क्षेत्र में ही रहने वाली 21 साल की एक युवती ने होटल के अपने एक सहकर्मी पर कई साल तक जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवती मूल रूप से गुमला जिले के बसिया की रहने वाली है। वहीं दुष्कर्म का आरोपी इरबा ओरमांझी के रहने वाला युवक सुनील कुजूर पर है। जिस पर आरोप है कि विगत पांच छह वर्षों से दोनों राँची के एक होटल में साथ काम करते थे।होटल में काम करने के दौरान ही पहले सुुनील कुजूर ने पीड़िता के साथ दोस्ती की। फिर उसके घर आना जाना शुरू किया।उसके बाद घर जाकर जबरन दुष्कर्म करने लगा। जब युवती विरोध करती तो उसके नाजुक अंगो को दबा प्रताड़ित करता।

गर्भवती हुई तो जबरन कराया गर्भपात

युवती का आरोप है कि जब वह गर्भवती हो गई तो उसने जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। फिर युवती ने जब उसे फोन किया तो उसकी जगह उसकी एक महिला दोस्त फोन उठाने लगी। वह भी उसे गंदी गंदी गालियां देने लगी। धमकी देने लगी कि फोन करने का नतीजा बुरा होगा।वहीं पता चला कि सुनील शादीशुदा है।जब पीड़िता परेशान हो गई तब उसने चुटिया थाना में आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

लड़की द्वारा आवेदन दी गई है।लड़की से पूछताछ भी की गई है।आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया।आगे की कार्रवाई की जा रही है।-रवि ठाकुर, थाना प्रभारी,चुटिया राँची