Khunti:अफीम के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,4 तस्कर गिरफ्तार

Khunti:एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर खूंटी पुलिस नशा के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी थाना क्षेत्र स्थित दबगाना गांव के किशोर नाग के घर में कुछ लोग अवैध अफीम की खरीद बिक्री करने के लिए जमा हुए हैं।मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की खरीद बिक्री करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया पुलिस ने इनके पास से 2.830 किलोग्राम अफीम समेत कई अन्य सामान बरामद किया है।गिरफ्तार आरोपियों में विश्वनाथ बड़ाईक, शिबू रुंडा, कृष्णा लोहरा और लाल मुंडा शामिल है।

बता दें जिले में अफीम और डोडा के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान चल रही है।इस अभियान में एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर खूंटी पुलिस में इस साल जनवरी से लेकर अब तक (पाँच महीने में)कार्रवाई करते हुए अफीम और डोडा कारोबार से जुड़े 60 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।इसके अलावा पुलिस ने 75 किलो अफीम, 3771 किलो डोडा,17 किलो गांजा और 6.66 लाख रूपया बरामद किया है।अफीम और डोडा के कारोबार के खिलाफ जिले के अलग-अलग थाने में कुल 40 मामले दर्ज हुए हैं।