सरयु राय को टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव में आ गए और कहा भ्रष्टाचार बर्दास्त नही?लेकिन अब हत्या व रंगदारी के आरोपी के साथ मिलकर प्रचार में लग गए ?

रांची। झारखंड में भाजपा से बेटिकट होने के बाद बागी हुए सरयू राय भ्रष्टाचार के मामले को जोर शोर से उठा रहे हैं। लेकिन अब सरयू राय के चुनाव प्रचार की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सरयू राय जमशेदपुर के मानगो, उलीडीह समेत कई थानों में हत्या, रंगदारी के आरोपी गणेश सिंह साथ दिख रहे हैं। बीते साल तड़ीपार होने के बाद गणेश जिले में ही घूम रहा था। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद गणेश अब खुद को समाजसेवी बताता है। गणेश अब क्षत्रियों की संस्था करणी सेना से भी जुड़ा है। ऊपर की तस्वीर में गणेश सिंह काले चश्मे में सरयू राय के बायीं तरफ खड़ा है।

राँची:झारखंड में भाजपा से बेटिकट होने के बाद बागी हुए सरयू राय भ्रष्टाचार के मामले को जोर शोर से उठा रहे हैं। लेकिन अब सरयू राय के चुनाव प्रचार की तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सरयू राय जमशेदपुर के मानगो, उलीडीह समेत कई थानों में हत्या, रंगदारी के आरोपी गणेश सिंह साथ दिख रहे हैं। बीते साल तड़ीपार होने के बाद गणेश जिले में ही घूम रहा था। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद गणेश अब खुद को समाजसेवी बताता है। गणेश अब क्षत्रियों की संस्था करणी सेना से भी जुड़ा है। ऊपर की तस्वीर में गणेश सिंह काले चश्मे में सरयू राय के बायीं तरफ खड़ा है।

हर रोज थाना में लगानी होती है हाजरी
गणेश सिंह की गतिविधियों पर हर रोज जमशेदपुर पुलिस की नज़र रहती है। जमशेदपुर के उलीडीह थाना में हर रोज गणेश को हाजिरी लगानी होती है।
गैंगेस्टर के पिता के साथ भी आई थी एक तस्वीर
सोशल मीडिया में गणेश सिंह के पहले सरयू राय की तस्वीरें झारखंड के बड़े गैंगेस्टर अखिलेश सिंह के पिता चंद्रगुप्त सिंह के साथ भी आयीं थी। चंद्रगुप्त सिंह पर भी बेटे अखिलेश सिंह को संरक्षण देने का आरोप लगता रहा है। अखिलेश अभी दुमका जेल में बंद है। गणेश सिंह को भी अखिलेश गैंग का समर्थक बताया जाता है।


भ्रष्टाचार पर हमलावर रहे हैं सरयू राय

रघुवर दास सरकार के मंत्री रहे सरयू राय भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर रघुवर दास पर हमला करते रहे हैं। उन्होंने रघुवर दास और भाजपा के शीर्ष नेताओं पर भी भ्रष्टाचार के बहाने हमला किया है। ऐसे में आपराधिक चरित्र के लोगों के साथ सरयू राय की तस्वीरें आने से उनपर भी सवाल उठ रहा है कि क्या भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ने वाले सरयू चुनाव में अपराधियों की मदद ले रहे हैं।