गिरिडीह:गया से कोलकाता जा रही महारानी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई,कई यात्री घायल

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह जिले में रविवार की सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।इस सड़क हादसे में 5 लोग घायल हो गए। घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र के गलागि मोड़ के समीप जीटी रोड पर हुई। बताया जा रहा है कि बिहार के गया से पश्चिम बंगाल के कोलकाता जा रही महामारी बस असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस कारण बस मौके पर ही पलट गई। इस हादसे में में बस में सवार शंकर कुमार, इनायत हुसैन,नासिर हुसैन,अर्जुन सिंह और रितेश कुमार को चोट लगी है। यह सभी बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।


बताया जा रहा है कि बस चालक को नींद आ गई थी। ठंड व कोहरे के कारण उसे सामने डिवाइडर दिखाई नहीं दिया। वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। इसके अलावा दुर्घटना में घायल लोगों ने फोन कर अपने परिवार के लोगों को जानकारी दी। बताया कि हादसे में सभी लोग सुरक्षित हैं। चिकित्सकों ने बताया कि घायल लोगों को हल्की चोट लगी है। जल्द ही सभी लोगों को अस्पताल से छोड़ दिया जाएगा। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल डुमरी में किया गया।