एसआईआरबी जवान पर आरोप:होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में तैनात महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार किया,बैंक से छह लाख भी निकाला,आरोपी जवान को पुलिस ने भेजा जेल

दुमका।झारखण्ड के दुमका जिले में नकटी स्थित होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र के परिसर में रहने वाले एसआइआरबी (स्पेशल इंडियन रिजर्व बटालियन) जवान को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।बताया जा रहा है कि जवान पर आरोप है कि उसने नकदी के होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र में तैनात महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक यौनाचार किया। बताया गया कि एसआइआरबी जवान नवीन मालतो गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी का रहने वाला है। वहीं पीडि़ता महिला जवान गुमला की है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला सिपाही की शादी हो चुकी है। और शादी के बाद पति से अनबन होने की वजह से उसने सामाजिक रूप से पति से तलाक ले लिया है। दो साल पहले महिला की एसआइआरबी जवान से दोस्ती हुई। जवान ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेम जाल में फांस लिया।वहीं महिला सिपाही को पत्नी का दर्जा देते हुए एसपी कालेज के पीछे एक मकान में साथ रहने लगा। इस बीच जवान ने महिला सिपाही के बैंक खाते से छह लाख रुपये भी निकाल लिए। वह महिला के साथ अप्राकृतिक यौनाचार भी करने लगा। जब महिला से यह सब बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने विधिवत शादी करने के लिए जवान पर दबाव बनाया,जवान ने इन्कार कर दिया। इसके बाद महिला सोमवार की शाम महिला थाना गई और थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी को सारी बात बताई। बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

इधर मंगलवार की शाम एसआइआरबी जवान को नकटी से नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया गया। थाना लाने के बाद उसकी हालत खराब हो गई तो पुलिस अभिरक्षा में रात में मेडिकल कालेज अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया। बुधवार को अस्पताल से छुटटी दिलाकर उसे जेल भेज दिया गया।

साभार: