जीतराम हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर सरेंडर करने कोर्ट पहुँचे मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा

राँची।भारतीय जनता पाटी एसटी मोर्चा ग्रामीण जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा हत्याकांड के मुख्य आरोपी एक लाख रुपये का इनामी मनोज मुंडा को राँची सिविल कोर्ट से राँची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण मनोज मुंडा सरेंडर करने के लिए कोर्ट पहुंचा हुआ था। लेकिन राँची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे कोर्ट परिसर से ही गिरफ्तार कर लिया है ।जीतराम मुंडा की हत्या पिछले महीने राँची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में हुई थी जिसके बाद से ही इस हत्याकांड का प्रमुख अभियुक्त मनोज मुंडा फरार चल रहा था।

पुलिस गिरफ्त में मुख्य हत्यारोपी मनोज मुंडा

आपको बता दें कि जीतराम मुंडा की हत्या 22 सितंबर को ओरमांझी के एक लाइन होटल के समीप गोली मारकर कर दी गई थी। जिसके बाद से ही भारतीय जनता पार्टी ले पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल करने आए व्यवस्था को धता बताया जिसके बाद रांची पुलिस ने मुख्य आरोपी के सुराग देने वाले की की पहचान गोपनीय रखने की घोषणा किया और जिसके बाद लगातार रांची पुलिस को हत्या के मुख्य आरोपी मनोज मुंडा की तलाश थी। रांची पुलिस ने मनोज मुंडा के ऊपर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था