Ranchi:शादी का झांसा देकर महिला से बनाया शारीरिक सम्बन्ध,महिला ने मामला दर्ज करायी थी,फरार आरोपी दो साल बाद गिरफ्तार

राँची।शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक सम्बन्ध बनाने के आरोपी दो वर्ष बाद हुआ गिरफ्तार।धुर्वा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि धुर्वा थाना कांड संख्या 106/20, दिनांक 05/06/20, धारा 376/323/504/506 भादवि के आलोक में एक महिला से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में प्राथमिकी अभियुक्त राजन तिर्की उम्र 40 वर्ष पिता उरबानुस तिर्की पता सिटीओ नया बस्ती थाना धुर्वा जिला राँची के विरोध 2 वर्ष पूर्व धुर्वा थाना में केस दर्ज किया गया था।आरोपी तब से फरार चल रहा था।आज आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया।जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है‍।