सरायकेला:युवक की बेरहमी से हत्या,गोली मारी और पत्थर से कुचला फिर किया आग के हवाले….जांच में जुटी है पुलिस..

सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिल अंतर्गत गम्हरिया थाना के यशपुर गांव में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है।बताया जाता है कि यशपुर पुल के पास एक युवक को पहले गोली मारी गयी। इसके बाद पहचाने छिपाने की नीयत से चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। इतना से भी अपराधियों का मन नहीं भरा तो उसके शरीर को आग के हवाले कर दिया। इससे युवक की शरीर पूरी तरह से जल गयी है।इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस जांच पड़ताल तेज कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक,गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर पुल के पास एक छोटी नाली के ऊपर से बुधवार को करीब 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ।पुलिस के मुताबिक, शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि पहले उसके सीने में गोली मारी गयी। इसके बाद पहचान छुपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे पर पत्थर से कुचल दिया। इसके बाद शरीर में आग लगा दी गयी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पायी है
वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर को जब्त करते हुए घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है।

गम्हरिया थाना पुलिस की माने तो इस मामले को लेकर छानबीन शुरू कर दी गयी है।पहले मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। साथ ही इस मामले में संलिप्त लोगों की खोजबीन की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही इस मामले का खुलासा होगा।