पलामू:दो बेटी औऱ एक बेटा के साथ महिला ने की आत्महत्या, चारों का शव रेलवे ट्रैक पर मिला..

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के प्रमंडलीय मुख्यलाय मेदिनीनगर के टाउन थाना क्षेत्र के बिसफुटा पुल के पास एक महिला ने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली है।इस घटना से इलाके में हड़कम्प मच गया है।बताया जाता है कि महिला और बच्चों के शव ट्रैक पर पड़े हुए मिले।सभी बच्चों की उम्र 3 वर्ष से 7 वर्ष के बीच की थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन कर रहे हैं।जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान मनीता देवी के रूप में हुई है। मृतक महिला मनीता देवी की शादी हरिहरगंज थाना क्षेत्र एक रवि सिंह के साथ हुई थी।बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चों के साथ कहीं जा रही थी।इसी बीच सूचना मिली कि पटरी पर चार शव मिला हैम पुलिस ने मौके से एक मोबाइल बरामद किया है और मोबाइल के आधार पर अन्य बिंदु पर भी जांच की जा रही है।आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक महिला ने अपने दो बेटी और एक बेटे के साथ आत्महत्या की है। मृतक मनीता देवी का मायके पलामू के सतबरवा थाना क्षेत्र के एकता गांव में है।

बताया जाता है कि घटनास्थल पर महिला और उसके बच्चों का शव काफी देर तक पड़ा हुआ था। शवों के पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया। महिला ने आत्महत्या से पहले कुछ नमकीन खाया था, जो घटनास्थल पर पड़ा हुआ है।टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस पूरे मामले में अनुसंधान कर रही है।घटना के बाद रेलवे ने लाइन पर परिचालन को बंद कर दिया गया था।शव उठने ने के बाद रेलवे का परिचालन सामान्य किया गया।

घटना के बाद एक घंटे से अधिक तक अप लाइन पर रेलवे का परिचालन पूरी तरह से बंद रहा। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दे दी है।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके के लिए रवाना हो गए है