साहेबगंज:क्रिकेट खेलने के दौरान बम फटने से 14 वर्षीय बालक घायल,कूड़े के ढेर में रखा था बम,पुलिस छानबीन में जुटी है

साहेबगंज।झारखण्ड के साहेबगंज जिले के राधानगर थाने से करीब दो किलोमीटर दूर पूर्वी उधवा पंचायत के भूदेव मंडल टोला में सोमवार की सुबह करीब नौ बजे साथियों के साथ क्रिकेट खेलने के दौरान बम फटने से उधवा का 14 वर्षीय लक्ष्मण मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राधानगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक भूदेव मंडल टोला निवासी रासु मंडल का बेटा लक्ष्मण मंडल अपने साथियों के साथ भोला मंदिर के समीप सड़क पर क्रिकेट खेल रहा था। खेलने के क्रम में उसकी गेंद सड़क के किनारे मुन्ना मंडल के घर के सामने खाली पड़ जमीन पर स्थित कचरे के ढेर में चला गया। लक्ष्मण गेंद खोजबीन करते हुए सड़क के किनारे बैट लेकर वहां पहुंचा। जहां प्लास्टिक के धागे में लपेटा हुआ एक चीज को वह गेंद समझकर बैट से दे मारा। जिसके बाद जोरदार आवाज हुई और लक्ष्मण के दाहिना हाथ की उंगली शरीर से अलग हो गई साथ ही उसके मुंह और शरीर पर गंभीर चोटें आई है।

वहीं घटना की जानकारी के बाद प्रत्यक्षदर्शियों से राधानगर पुलिस मामले की जानकारी ली।परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए उधवा के नर्सिंग होम लेकर गए। घटना की जानकारी मिलते ही राधानगर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटनास्थल पर बच्चे की ऊंगली मिली। बम फटने की आवाज दूर तक गूंज उठी थी। इससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राधानगर पुलिस ने नर्सिंग होम जाकर घायल बच्चे को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया। उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। पुलिस मामले जांच कर रही है।

इधर बच्चे के पिता ने बताया कि घटना की सूचना राधानगर थाने पुलिस को देने पर थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की।एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि फटने वाला चीज बम था या कुछ और जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। पुलिस गहराई से जांच कर रही है।