Jharkhand:दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं था,फिर भी घरवालों ने कराई शादी,11वें दिन दुल्हन ने दूल्हे की हत्या करके शव कुएं में फेंका

गुमला/ ​​​कामडारा। झारखण्ड के गुमला जिले कि घटना है,पति पसंद नही आया तो हत्या कर दी।जहां सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाकर अग्नि के सात फेरे लेने वाली महिला ने अपने पति की शादी के 11वें दिन हत्या कर दी। दोनों की 5 फरवरी को शादी हुई थी।आरोपी महिला के अनुसार उसे लड़का पसंद नहीं था, लेकिन परिवार ने जबरन शादी करा दी थी। उससे छुटकारा पाने के लिए पत्थर से कुचलकर अपने पति की हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया।आरोपी पत्नी सनियारो ने 16 फरवरी को पति की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दिया और शव को कुएं में फेंक दिया।

बेतेरकेरा गांव में संजय तोपनो का शव 17 फरवरी को कुएं में मिला था। उसकी शादी कुरकुरा थाना क्षेत्र के बेतेरकेरा गांव की रहने वाली सनियारो के साथ हुई थी। 11 फरवरी को संजय अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल गया था। 16 फरवरी को सनियारो पति को बेर खिलाने और सब्जी तोड़ने के बहाने से अपने चाचा के खेत में ले गई। यहां सनियारो ने पति की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दिया और शव को कुएं में फेंक दिया, फिर वहां से वापस घर चली आई।

संजय का शव मिलने के बाद सनियारों ने पुलिस को बताया था कि खेत में जाने पर संजय तोपनो के मोबाइल पर किसी का कॉल आया और वो बातचीत करते हुए आगे की ओर चला गया। जबकि सनियारो अपने भाई के साथ वापस घर आ गई, लेकिन संजय रात भर घर नहीं आया। वहीं, शव पर चोट के निशान मिलने के बाद से पुलिस इसे हत्या मानकर चल रही थी।पुलिस जब जांच शुरू की तो आरोपी पत्नी ही निकली उसके बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।आगे की करवाई में जुटी है।पुलिस जाँच कर रही है कहीं महिला के साथ हत्या में कौन कौन शामिल था।कहीं महिला का दूसरे लड़को से सम्बन्ध था या नहीं जांच में जुटी है पुलिस।