चतरा दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिले बाबूलाल मरांडी, बोले- न्याय की लड़ाई में परिवार के साथ खड़ी है भाजपा

चतरा।झारखण्ड के चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव में एक दलित नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है। इस मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने बड़गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया।

प्रतिनिधिमंडल ने पीड़िता के परिजनों के साथ बैठकर मामले के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से बातचीत की और उनका हाल जाना। नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया।

इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, सांसद एवं विधायक शामिल थे।जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा,सांसद काली चरण सिंह,विधायक प्रदीप प्रसाद एवं उज्जवल दास,​पूर्व सांसद मनोज भुईया,​पूर्व विधायक जयप्रकाश भोक्ता एवं किशुन दास और वरिष्ठ नेता प्रभात भुईया सहित अन्य नेताओं के साथ भारी संख्या में आसपास के ग्रामीण भी पहुँचे थे।

पीड़ित परिवार से मिलने के पश्चात बाबूलाल मरांडी ने वहां मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस दुखद घड़ी में भाजपा पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय की लड़ाई में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!