Ranchi:सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत,शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से चुटिया (घर) लौट रहे थे,कांके थाना क्षेत्र में बाइक डिवाइडर से टकरा गया…

राँची।राजधानी राँची के कांके थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक छात्र की मौत हो गई है।छात्र का नाम रितेश कुमार साहू 24 वर्ष,पिता चुटिया निवासी है।जानकारी के अनुसार रितेश रात करीब 8.30 बजे शादी में शामिल होकर वापस घर चुटिया लौट रहा था।इसी बीच जुमार पुल कांके के पास पल्सर बाइक डिवाईडर से टकरा गया।जिससे रितेश गम्भीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने उन्हें रिम्स पहुँचाया।जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।इधर सूचना मिलते ही परिजन भी रिम्स पहुँचे थे।

बताया जा रहा है कि रितेश अकेले ही किसी रिश्तेदार के घर पिठोरिया थाना क्षेत्र में गया था।वहाँ शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।इसी बीच बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।जिससे गम्भीर रूप से रितेश घायल हो गया।वहीं किसी ने पुलिस को सूचना दी।उसके बाद तुरंत कांके थाना पुलिस मौके पर पहुँचीं और रिम्स लेकर गया।

बताया जाता है कि रितेश एमबीए की पढ़ाई कर रहा था,साथ ही जेपीएससी की भी तैयारी में लगा हुआ था।रितेश दो दिन बाद जन्मदिन मनाने वाले थे।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।परिवार में लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।दो भाइयों में रितेश छोटा था।दुःखद घटना कि सूचना मिलते ही सुबह से उनके घर दोस्तों,रिश्तेदारों और आसपास के लोग पहुँच गए हैं।माहौल गमगीन हो गया है।