चालक को आई झपकी और फिर स्कॉर्पियो ने हवा में लगा दिया छलांग,दूसरी रोड पर जा गिरा…चालक गंभीर रूप से घायल

 

कोडरमा। झारखण्ड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत राँची-पटना मुख्य मार्ग के एनएच 20 स्थित गायत्री मंदिर के पास रविवार की सुबह एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गया।इस हादसे की वजह से ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान झुमरीतिलैया निवासी 26 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार अपने स्कोर्पियो से बिहार की ओर शादी में शरीक होने गए हुए थे। रविवार की सुबह वे स्कोर्पियो में बैठे बारातियों को झुमरीतिलैया स्थित उनके घर छोड़ने आए हुए थे।बारातियों को घर छोड़ने के पश्चात वे वापस कोडरमा स्थित सहाना गार्डन एक शादी में शरीक होने जा रहे थे।इसी दौरान उन्हें गायत्री मंदिर के पास हल्की सी झपकी आई और स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और सड़क के दूसरी ओर सड़क किनारे बने रेलिंग से टकराते हुए सर्विस रोड में जा गिरी।

हादसे के बाद स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए। वहीं, मुकेश कुमार स्कार्पियो के अंदर जख्मी हालत में फंस गए। इधर घटना के बाद स्थानीय लोग स्कोर्पियो के पास पहुंचे और कड़ी मेहनत से मुकेश को बाहर निकाला। लोगों ने घटनास्थल के बगल में स्थित एक निजी अस्पताल में मुकेश को भर्ती कराया।जहां प्रारंभिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स (राँची) रेफर कर दिया गया।

error: Content is protected !!