पलामू:अपराधियों ने जमीन कारोबारी का किया अपहरण,फिर कर दी बेरहमी से हत्या,नग्न अवस्था में मिला शव,जांच में जुटी है पुलिस..

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।शनिवार रात को शहर के जाने-माने जमीन कारोबारी विनीत तिवारी का अपराधियों ने पहले फिल्मी अंदाज में अपहरण किया और फिर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। विनीत का शव रविवार की सुबह सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में नग्न अवस्था में बरामद हुआ है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।लोगों में दहशत का माहौल है।बताया जा रहा है कि अपराधियों ने बेहद योजनाबद्ध तरीके से, फिल्मी अंदाज में विनीत का अपहरण किया।अपहरण की खबर मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।आनन-फानन में परिजन शहर थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।परिजनों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए पलामू एसपी से भी मुलाकात की और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। परिजनों ने आशंका जताई थी कि जमीन विवाद या आपसी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया है।पुलिस ने रात ही कार्रवाई शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली।सुबह विनीत का लाश मिलने से हड़कम्प मच गया।पुलिस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी है।

error: Content is protected !!