Ranchi:छह अपराधियों ने बंदूक की नोक पर दो युवकों को पहले पीटा,फिर बाइक व मोबाइल लेकर हुए फरार,डकैती का मामला दर्ज…

–3 जून की रात 8.30 बजे की घटना, तुपुदाना ओपी में दर्ज हुई डकैती की प्राथमिकी, पुलिस को अपराधियों का नहीं मिला कोई सुराग

राँची।तुपुदाना ओपी क्षेत्र में डकैती की घटना हुई है। इस संबंध में कटहरटोली तुपुदाना निवासी जुरा मुंडा (22) ने डकैती की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शनिवार की रात 8.30 बजे शतरंजी बाजार से वह और उसका साथी रवि तिर्की अपने अपने बाइक से घर जा रहे थे। रात 8.30 बजे से जैसे ही दोनों धुर्वा हुडिंगदाग नदी से थोड़ा आगे बढ़े चढ़ाई के पास बाई ओर खदान की ओर जाने वाले रास्ते में छह लोग खड़े थे। उनसे से तीन ने जुरा मुंडा को और तीन ने रवि तिर्की को रोका। उनमें से एक एक व्यक्ति ने दोनों का हाथ पीछे कर पकड़ लिया। उनमें से कुछ के पास हथियार थे।

पहले सीने में पिस्टल सटाया फिर आंख के पास बट से मारा

अपराधियों में से एक ने जुरा मुंडा के सीने में पहले पिस्टल सटाया। फिर उसके बट से उसी बाई आंख में मारी। दोनों काफी डर गए कि कही उन्हें वे गोली न मार दे। इसके बाद दोनों से उनकी बाइक अपने कब्जे में ले लिया। उन दोनों का मोबाइल भी छिन लिया। फिर सभी बाइक पर बैठ कर भाग निकले। रात में अंधेरा होने की वजह से दोनों किसी तरह से पैदल अपने घर पहुंचे। घटना की जानकारी दोनों ने अपने परिजनों और गांव वालों को दी। बताया कि उनके साथ डकैती की घटना हुई है। रात होने की वजह से तीन जून को वे लोग तुपुदाना ओपी नहीं पहुंच सके। चार जून को जाकर इस घटना की दोनों ने जानकारी दी। पुलिस ने छह अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध डकैती की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला की छानबीन की जा रही है लेकिन अभी तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।