Ranchi:नामकुम रेलवे स्टेशन के पास आरपीएफ जवान की ट्रेन से कटकर मौत, तीन दिन पहले हुई थी नामकुम में पोस्टिंग,जांच में जुटी है रेलवे पुलिस..

 

राँची।नामकुम रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा हो गया है।नामकुम स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान का सिर कटा शव बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि आरपीएफ जवान की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान आरके मिश्रा के रूप में की गई है। घटना सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है। जवान वर्दी में था और उसका सिर धड़ से अलग हो गया है।शव के पास से उसका बैग भी बरामद हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पोस्टिंग महज तीन दिन पहले ही सुइसा से नामकुम रेलवे स्टेशन में हुई थी। घटना की सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में ले लिया, हालांकि, घटना के संबंध में पूछे जाने पर रेलवे पुलिस ने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि ऑफिस में जाकर पता कर लीजिएगा।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या आत्महत्या,रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।जवान के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टिंग के तीन दिन बाद ही हुई इस घटना से रेलवे महकमे में शोक की लहर है। घटना के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल पाएगा।

error: Content is protected !!