मोरहाबादी में सनसनी: पति ने ही उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार, 4 बच्चों के सिर से उठा मां का साया..आरोपी गिरफ्तार…
–सिन्दवार टोली की खौफनाक वारदात; 30 वर्षीय बेली देवी की हत्या कर बस्ती में ही घूम रहा था आरोपी पति पवन मुंडा, पुलिस ने दबोचा
राँची।राजधानी के मोरहाबादी स्थित सिन्दवार टोली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय बेली देवी के रूप में हुई है।इस वारदात ने न सिर्फ एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया, बल्कि चार मासूम बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए छीन लिया।
बेली देवी की मौत के बाद उसके चार बच्चे पूरी तरह से बेसहारा हो गए हैं। मृतका का सबसे बड़ा बेटा महज 14 साल का है, जिसके कंधों पर अब अपने छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी आ गई है। घटना के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति पवन मुंडा मौके से फरार होने की बजाय बेखौफ होकर बस्ती में ही घूम रहा था। स्थानीय लोगों की सूचना और तत्परता दिखाते हुए।
आरोपी पवन मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे गुप्त स्थान पर कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।फिलहाल हत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि घरेलू विवाद था या हत्या के पीछे कोई और बड़ी वजह।

