आरएसएस मुख्यालय पर पेट्रोल बम हमला:राँची पुलिस के ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में पुलिस का बड़ा एक्शन, 30 घंटे में साजिश बेनकाब…तीन गिरफ्तार..

राँची।राजधानी राँची में आरएसएस कार्यालय पर हुए पेट्रोल बम हमले ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। लेकिन अब इस सनसनीखेज हमले के पीछे छिपे चेहरों से पर्दा उठने लगा है। राँची पुलिस ने अपने गुप्त और तेजतर्रार “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत एक नहीं, दो नहीं बल्कि कई आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर पूरे षड्यंत्र की परतें खोलनी शुरू कर दी हैं।

सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही निवारणपुर स्थित आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके जाने की खबर राँची के एसएसपी को मिली।एसएसपी राकेश रंजन खुद मोर्चे पर उतर गए। सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में ऐसी घेराबंदी की गई कि हमले में शामिल अपराधी एक-एक कर पुलिस के जाल में फंसते चले गए।

30 घंटे… और पूरी कहानी पुलिस के सामने

बताया जा रहा है कि सबसे पहले कार चालक और उसके बाद घटना का वीडियो बनाने वाले शख्स को दबोचा गया। इसके बाद पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर शहर के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू हुई। देखते ही देखते पेट्रोल बम फेंकने वाले आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गए।अबतक कार चालक के अलावे तीन आरोपियों की गिरफ्तारी होने की खबर है।सभी आरोपी राँची का ही बताया जा रहा है।पुलिस की कार्रवाई भी जारी है।कुछ और संदिग्ध का नाम सामने आया है।मिली जानकारी के अनुसार,कार चालक ने बताया है कि कार रेपीडो से बुक किया था।कार चालक की संलिप्तता है या नहीं इसकी भी जांच जारी है।

सूत्रों का दावा है कि पूछताछ के दौरान कई ऐसे राज सामने आए हैं, जो इस हमले को सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं बल्कि किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या बड़ा मॉड्यूल तो सक्रिय नहीं था।

कौन था मास्टरमाइंड? किसने बनाई थी हमले की पूरी पटकथा? वीडियो क्यों बनाया गया था? क्या किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं आरोपी? इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। सूत्रों की मानें तो आने वाले कुछ घंटों में कई और चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं।

उधर, हमले के बाद पूरे निवारणपुर इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है। पुलिस और खुफिया एजेंसियां हर एंगल से जांच कर रही हैं ताकि इस सनसनीखेज वारदात के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जा सके।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है क्या राँची में हुए इस हमले के तार किसी बड़े नेटवर्क से जुड़े हैं? जवाब जल्द सामने आ सकता है।

 

error: Content is protected !!