Ranchi:नामकुम थाना क्षेत्र के सिदरौल में बंद घर का ग्रील तोड़कर नकद सहित लाखों के गहनों की चोरी..18 दिन बाद भी चोरीकांड का नहीं हुआ खुलासा,पीड़ित ने रक्षा राज्यमंत्री और एसएसपी से की शिकायत…

 

राँची।नामकुम क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम नगर सिदरौल में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए नकद सहित गहनों की चोरी कर ली है।मामले में घर मालिक कमलेश प्रजापति ने पुलिस को सूचना दी है।कमलेश के अनुसार दो दिन पहले घर में ताला लगाकर परिवार के साथ गढवा गए थे।शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों के द्वारा जानकारी दी गई कि घर का ग्रील खुला हुआ है।शाम में घर पहुंचकर मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गया तो देखा घर के ग्रील, तीन कमरों का ताला टूटा हुआ था।कमरों में रखा दो अलमीरा, बेड का सारा सामान बिखरा हुआ था। कमलेश ने बताया पूरी तरह से जांच करने पर पता चलेगा की क्या क्या चोरी हुआ है।अभी की जांच में अलमीरा में रखा सोना का कान का सेट, एक मंगलसूत्र, चांदी का पायल एवं बेटी की फीस के लिए सूटकेस में रखा 55 हजार रुपए गायब हैं।सूचना पर जांच करने पुलिस पहुंची एवं आवश्यक जांच किए।चोरों का घर में लोहे का मोटा पाइप, रॉड, हथौड़ी, बड़ा छैनी जैसा औजार पड़ा हुआ मिला। पुलिस जांच में जुटी है।

18 दिन बाद भी चोरों को पकड़ने में पुलिस विफल, पीड़ित ने रक्षा राज्यमंत्री व एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

इधर,नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत केतारी बगान रोड़ नंबर 6 निवासी बीएसएनएल के रिटायर इंजिनियर गोपाल सिंह के बंद घर में हुई चोरी मामले में अबतक पुलिस के हाथ खाली है। 18 दिन बाद भी पुलिस चोरों को पकड़ने में विफल हैं।मामले में मामले में इंजिनियर के बेटे दीपक कुमार ने सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ एवं वरीय पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर जांच की गुहार लगाई है।दिए गए आवेदन में दीपक ने बताया कि चोरों ने उनके घर से 12 से 15 लाख के गहने एवं 30 हजार नकद चोरी कर लिया था। आसपास लगें सीसीटीवी कैमरे के आधार पर दो संदिग्ध की फ़ोटो भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई है इसके बावजूद पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई है। वहीं पुलिस का कहना है सीसीटीवी फुटेज में दिखें युवकों की पहचान कर छापामारी की जा रही है जल्द गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

error: Content is protected !!