गाजियाबाद B.Tech छात्र सुसाइड केस: महिला मित्र और उसका साथी गिरफ्तार, डराने-धमकाने का आरोप; तीसरा फरार

 

डेस्क टीम/मसूरी। गजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के फ्लोरा एंक्लेव में बृहस्पतिवार सुबह अमन निवासी अमरोहा ने आत्महत्या कर ली थी। अमन के पिता ने उसकी महिला मित्र व उसके दो साथियों पर आत्महत्या के उकसाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। मामले में शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवती और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?
अमरोहा के जोया थानाक्षेत्र के कुआं खेड़ा निवासी 23 वर्षीय अमन बुधवार शाम अमरोहा से गाजियाबाद फ्लोरा एनक्लेव में रहने वाली अपनी महिला मित्र रितिका से मिलने के लिए आया था। बृहस्पतिवार सुबह अमन का शव रितिका के फ्लैट पर पंखे से लटका हुआ मिला। अमन के पिता धर्मेद्र ने पुलिस को बताया कि उनके बेटे अमन को रितिका ने इवेंट के बहाने गाजियाबाद बुलाया था। वहां पर संजीत व अभिषेक वर्मा भी थे।

उन्होंने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार सुबह रितिका के फोन से अभिषेक वर्मा ने उन्हें फोन पर बताया कि कि अमन ने रात में फांसी लगा ली। उनकी अपने बेटे से बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बात हुई थी। अमन के पिता की शिकायत पर रितिका, अभिषेक और संजीत के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया था।

शनिवार को पुलिस ने रितिका और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। अभिषेक वर्मा गाजियाबाद में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहा है। तीसरे अभियुक्त संजीत निवासी सदरपुर गाजियाबाद की तलाश जारी है। अभिषेक, रितिका व अमन तीनों अमरोहा के रहने वाले हैं। मृतक अमन के रितिका के साथ तीन-चार साल से प्रेम संबंध थे लेकिन अब रितिका अभिषेक वर्मा के नजदीक आ गई थी जिसे अमन नाराज रहता था।इसी मामले में बात करने के लिए रितिका ने अमन को गाजियाबाद बुलाया था। वहां पर रितिका, अभिषेक व संजीत ने अमन को काफी डराया धमकाया था जिससे परेशान होकर अमन दूसरे कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी लगाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। एसीपी मसूरी भास्कर वर्मा का कहना है कि दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में जांच जारी है

साभार:

error: Content is protected !!