जमशेदपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, पुलिस ने 6 लड़के लड़कियों को पकड़ा

जमशेदपुर। जमशेदपुर के बिरसानगर इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ बिरसानगर पुलिस ने की है।बिरसानगर थाना प्रभारी तरुण कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने सूचना के आधार पर बिरसानगर जोन नंबर 3 के प्रधान कॉलोनी में छापामारी की।सूचना पर पहुँची पुलिस ने पहले दरवाजे पर पुलिस ने दस्तक दी।लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला तो जबरन महिला और पुरुष पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में रूम में घुसी और अंदर घुसकर पुलिस ने आपत्तिजनक हालात में तीन लड़कों और तीन लड़कियों को पकड़ लिया।वहां से आपत्तिजनक सामान को बरामद किया है।बताया जा रहा है उक्त मकान को वे लोग भाड़े पर लेकर यह धंधा चलाते थे।

वह मकान टिनप्लेट के एक कर्मचारी का है। जो भाड़ा पर दे रखे थे।।स्थानीय लोगों ने बताया कि वहां यह धंधा काफी दिनों से चल रहा था और लड़कियां हर दिन ड्यूटी की तरह सुबह आती थी और शाम को चली जाती थी।वहां से पुलिस ने एक हुंडई वरना कार और एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने लड़कियों और लड़कों को पकड़ लिया है और बिरसानगर थाना में उनसे पूछताछ कर रही है।पुलिस ने अब तक अधिकारिक जानकारी देने से इनकार किया है।