झारखण्ड के आईपीएस संजय लाटकर डीजी रैंक में इंपैनल, केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी
राँची।झारखण्ड कैडर के 1995 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय आनंदराव लाटकर को केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। लाटकर वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं और मुंबई स्थित भारत सरकार के अटोमिक एनर्जी विभाग में एडीजी (सुरक्षा) के पद पर कार्यरत हैं। इंपैनलमेंट के बाद अब उन्हें केंद्र में डीजी रैंक के पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। जारी अधिसूचना में देश के विभिन्न राज्यों के 1995 बैच के कई आईपीएस अधिकारियों को डीजी रैंक में इंपैनल किया गया है। इससे पहले झारखण्ड कैडर के 1993 बैच के एमएस भाटिया और 1994 बैच की संपत मीणा को भी डीजी रैंक में इंपैनल किया जा चुका है।
26 मई को आईजी रैंक में 6 अधिकारी हुए थे इंपैनल
इसी वर्ष 26 मई को झारखण्ड कैडर के छह आईपीएस अधिकारियों को केंद्र में आईजी रैंक में इंपैनल किया गया था। इनमें अखिलेश कुमार झा (2003 बैच), पटेल मयूर कन्हैयालाल (2007 बैच), राकेश बंसल (2007 बैच), अनिश गुप्ता (2008 बैच), डॉ. एम. तमिलवाणन (2008 बैच), अजय लिंडा (2008 बैच) शामिल है।

