प्रेम कहानी:दो प्रेमी जोड़ों ने मंदिर में शादी कर थाने में ली शरण,पुलिस ने परिजनों को पढ़ाया कानून का पाठ,अभिभावकों ने दिया आशीर्वाद

धनबाद।जिले के पूर्वी टुंडी में दो प्रेमी जोड़े ने शादी कर थाना मे पहुँच गए।कहते हैं ना प्यार अगर सच्चा हो तो हर मुश्किलें आसान हो जाती हैं। अब पूर्वी टुंडी प्रखंड के बामनबाद गांव के दयाल मंडल और राजेश मंडल की प्रेम कहानी को ही लीजिए। दयाल का चेपकिया तो राजेश का मोहलीडीह गांव की युवती से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेम विवाह करना चाहते थे लेकिन परिजन तैयार नहीं थे। प्रेम में फंसे दोनों युवकों ने अपनी-अपनी बात साझा की। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे की हाैसलाअफजाई की। और भाग कर शादी करने का निर्णय कर लिया। दोनों ने अपनी-अपनी प्रेमिकाओं संग एक ही साथ भाग कर शादी का प्लान बनाया। प्लान सफल हुआ तो माता-पिता भी स्वीकार करने को तैयार हो गए।

रघुनाथपुर शिव मंदिर में रचाई शादी:
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात दोनों प्रेमी अपनी-अपनी प्रेमिकाओं के साथ भागकर रघुनाथपुर मंदिर पहुंचे। यहां पहले ही पंडित को शादी की व्यवस्था करने को कह दिया गया था। चारों ने भगवान शंकर को साक्षी मानकर शादी की। इसके बाद इन्हें परिजनों का भय सताने लगा। शादी कर सीधे पूर्वी टुंडी थाना पहुंच गए और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। इसके बाद चारों के अभिभावकों से पुलिस ने संपर्क साधा।चारो के परिजन सभी थाना पहुंचे। पहले मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने जब यह कानून का पाठ पढ़ाया कि सभी बालिग हैं। शादी करने और साथ रहने के लिए स्वतंत्र हैं। इसके बाद अभिभावक भी तैयार हो गए।

गांव में दो की माैत से शादी के जश्न में खलल:

वहीं शादी के बाद जब अभिभावक तैयार हो गए तो चारों हंसी-खुशी बामनबाद गांव पहुंचे। एक ही गांव में दो युवकों की शादी की खुशी में जश्न का माहाैल था। बुधवार सुबह गांव में नाै वर्षीय अर्जुन बाउरी और 45 वर्षीय गुलेन मंडल की माैत हो गई। दोनों की माैत इलाज के क्रम में निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज में हो गई। इसके बाद गांव में खुशी की जगह शोक की लहर दाैड़ गई।