Ranchi:प्राचीन श्री राम मंदिर चुटिया में अयोध्या राम मंदिर के लिए निधि समर्पण सह जन संपर्क कार्य पूर्ण हुआ,कई समितियों को सम्मानित किया गया

राँची।राजधानी राँची के प्राचीन श्री राम मंदिर चुटिया में अयोध्या राम मंदिर के लिए निधि समर्पण सह जन संपर्क कार्य श्री राम नगर में पूर्ण हुआ। इस उपलक्ष्य में सभी कारसेवकों महावीर मंडल अखाड़ा धारियों, विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंगदल राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं सभी पूजा समितियों को सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम की अगुवाई विश्व हिंदू परिषद श्री राम नगर ने की। इस अभियान के श्री राम नगर के संयोजक ने सभी मातृ शक्ति एवं सभी कार्यकर्ताओं का तहेदिल से आभार व्यक्त किया की अपने जीवन के महत्वपूर्ण समय में से हैं भगवान श्रीराम के लिए एक महीना सभी ने निछावर कर दिया।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पद्मश्री मुकुंद नायक विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्रीरी मिलिंद प्रांडे,केशव राजू, डॉक्टर बीरेंद्र साहू,श्री मिथिलेश्वर मिश्र,श्री मुनचुन राय, श्री चुनू मिश्र ,श्री बाबूलाल ठाकुर अभियान के संयोजक श्री कैलाश केशरी,रवि सिंह , राजकुमार महतो,मुकेश मधुकर,अविचल सिंह,कौशल चौधरी समेत कई लोग शामिल थे।