Ranchi:जेल से जमानत पर बाहर आया और करने लगा नशे का कारोबार,पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ किया गिरफ्तार….

राँची।राजधानी राँची के सुखदेवनगर थाना पुलिस ने पांच माह पहले जमानत पर निकले एक तस्कर को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के राज समिति इरगू टोली निवासी प्रदीप कुमार सिंह उर्फ संजय को पुलिस सात ग्राम ब्राउन सुगर, 8600 नगद और दो मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया है।आरोपी को बीते साल नवम्बर में हाईकोर्ट से जमानत मिली थी।प्रदीप सिंह, रंजन कुमार सिंह समेत आधा दर्जन आरोपी को एटीएस ने मार्च 2023 में ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया था।झारखण्ड हाईकोर्ट से नवम्बर में आरोपी प्रदीप सिंह को जमानत पर रिहा किया गया था।आरोपी जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से नशे के कारोबार में जुड़ गया। हालांकि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सिटी एसपी ने कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक टीम गठित की थी।गठित पुलिस की टीम इरगु टोली से गिरफ्तार किया। इस संबंध में सुखदेवनगर थाना (कांड संख्या-207/24) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।आरोपी पर हिंदपीढ़ी थाना, एटीएस थाना और सुखदेवनगर थाना करीब आधा दर्जन मामला दर्ज है।