महिला उत्थान संगठन ने सामूहिक विवाह समारोह में 135 जोड़े का कराया विवाह,मुख्य अतिथि में सिटी एसपी हुए शामिल,सभी जोड़ो को दिए उपहार…

राँची।राजधानी राँची के लटमा में रविवार को महिला उत्थान संगठन की ओर से 135 कन्याओं का विवाह करवाया गया। ये कन्याए वो है जो आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती हैं। संगठन की ओर से लटमा में आयोजित विवाह समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिटी एसपी राजकुमार मेहता थे। राजकुमार मेहता की ओर से सभी 135 कन्याओं को उपहार स्वरूप एक-एक वस्त्र प्रदान किए गए।

सिटी एसपी अपने परिवार के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर सिटी एसपी राज कुमार मेहता ने कहा कि वे भी स्वयं कई वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की कन्याओं का विवाह अपने खुद के खर्चे पर करवा चुके हैं। ऐसे सामाजिक कार्यों में आम लोगों को भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। ऐसे वर्ग की कन्याएं जिनके माता-पिता आर्थिक रूप से कमजोर है उनकी मदद के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष रेनु सिंह ने कहा कि विगत 5 वर्षों से उनका संगठन ऐसी कमजोर वर्ग से आने वाली कन्याओं का विवाह करवा रहा है। पिछले वर्ष 251 कन्याओं का विवाह उनके संगठन की ओर से करवाया गया था। इस वर्ष 135 कन्याओं का विवाह करवाया गया है। संगठन की ओर से सभी जोड़ों को एक-एक बक्सा सोने और चांदी के कुछ जेवरात और घर चलाने के लिए कुछ बर्तन उपहार स्वरूप दिए जा रहे हैं। सभी जोड़ों का विवाह विधि विधान से कराया गया है। इस मौके पर राँची प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी,संगठन की अध्यक्ष रेणु सिंह, उपाध्यक्ष शीला देवी, रासमानी देवी, सदस्य उषा देवी, सोनी देवी, बेबी दास, रीता देवी, भैरव सिंह, राहुल कुमार, रामानुज शर्मा, दिनेश साहू, अस्विनी कुमार, नीरज कुमार, शिव उराव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।