रामगढ़:पति-पत्नी के बीच विवाद में पति ने की पत्नी की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी,आरोपी पति ने खुद थाना में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले में रविवार को एक महिला की हत्या की गई है।ये घटना मांडू प्रखंड अंर्तगत कुजू ओपी क्षेत्र के करमा का है। बताया जा रहा है कि सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने गुस्से में आकर पत्नी का गला दबा दिया। इससे पत्नी बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद पति ने रस्सी से गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद पति थाना पहुँचकर
अपना गुनाह स्वीकार करते हुए पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति मुकेश कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करमा चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के सामने होटल चलाता है। मरने वाली महिला का नाम शिल्पी रानी थी। उसकी उम्र करीब 21 वर्ष थी।

बताया जा रहा है कि करीब 3 वर्ष पहले दोनों का विवाह हुआ था। दोनों का डेढ़ वर्ष का एक बच्चा है। घटन की जानकारी मिलने के बाद आरोपी के घर के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

इधर कुजू ओपी प्रभारी अवधेश कुमार सदल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस ने महिला की हत्या में इस्तेमाल की गई रस्सी को जब्त कर लिया है।पुलिस ने बताया कि आरोपी पति ने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। पति-पत्नी के बीच विवाद की मुख्य वजह क्या है। इस बारे में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। महिला के मायके के लोग थाने पहुंच गए हैं। पुलिस ने कहा कि मायके वालों की ओर से लिखित शिकायत के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।