बोकारो:महिला के आरोप से अँचल कार्यालय में हड़कम्प,जमीन का रसीद काटने के एवज में कर्मचारी ने शारीरिक सम्बन्ध बनाने कहा..

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले में गोमिया अंचल के राजस्व कर्मचारी जानकी प्रसाद के खिलाफ एक महिला ने आरोप लगाया है कि जमीन की रसीद काटने के लिए उन्होंने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला।बताया गया कि महिला को अंचल राजस्व कर्मचारी की इस आचरण से अंचल कार्यालय में ही राजस्व कर्मचारी पर बरस पड़ी।महिला ने सार्वजनिक तौर पर आरोप लगाया। अपनी पीड़ा का इजहार किया। वहीं अंचलाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए राजस्व कर्मचारी को शोकाज निर्गत किया है। राजस्व कर्मचारी को 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया है। सीओ ने महिला के आरोप पर जांच दल का भी गठन किया है। इधर, राजस्व कर्मचारी जानकी प्रसाद का दावा है कि महिला उन्हें फंसा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव की एक महिला ने अंचल में कार्यरत राजस्व कर्मचारी पर जमीन की रसीद काटने के बदले शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर अंचलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारी को स्पष्टीकरण भेजा है और 24 घंटे के अंदर जवाब देने को कहा है। चतरोचट्टी थाना क्षेत्र की पीडि़ता ने गोमिया अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी समेत बाकी लोगों के सामने पीड़ा का इजहार किया। महिला का आरोप है कि वह पिछले दो माह से जमीन की रसीद कटवाने के लिए चक्कर लगा रही है। अंचल कार्यालय में आवेदन भी जमा कराया था। राजस्व कर्मचारी ने रसीद काटने के एवज में तीन हजार रुपये की मांग की थी। उन्होंने राजस्व कर्मचारी से कहा था कि वह गरीब है, इतनी रकम नहीं दे सकती। तब राजस्व कर्मचारी ने कहा था कि रुपये देने पर ही आनलाइन रसीद काटी जाएगी।पीडि़ता के मुताबिक किसी तरह उन्होंने तीन हजार रुपये का जुगाड़ किया और राजस्व कर्मचारी को दिया। रुपये लेने के बाद राजस्व कर्मचारी ने कहा था कि अभी वेबसाइट बंद है। वेबसाइट खुलते ही रसीद काट दी जाएगी। उन्होंने 31 जनवरी को फिर राजस्व कर्मी से रसीद काटने को कहा तो उनका जवाब था कि आपके पास पुरानी रसीद नहीं है। इसलिए काम में मुश्किल है। इसके बाद काम कराने के लिए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। इसके बाद महिला ने अंचल कार्यालय में हंगामा किया। तीन घंटे तक वह घूम-घूम कर लोगों को यह सब बताती रही।