#Jharkhand:रामगढ़ में दुष्‍कर्म के बाद महिला की हत्‍या,बिना कपड़ों में मिला शव

रामगढ़।झारखण्ड के रामगढ़ जिले के इंडिया फ़ायरब्रिक्स एंड इंसुलेशन कंपनी (इफिको) मैदान के पास एक महिला का शव मिला है।शव पूरी तरह निर्वस्त्र हालात में है।स्थानीय लोगों के द्वारा आशंका जताई जा रही है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है।रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।

रामगढ़ थाना अंतर्गत मरार इंडस्ट्रियल एरिया में अवस्थित इफिको मैदान के नाले के पास शुक्रवार की सुबह एक महिला का निर्वस्त्र शव मिला है।महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। निर्वस्त्र कर महिला के शव को नाले के समीप फेंका गया था। शव के पास एक लाल रंग की साड़ी मिली है। सूचना पाकर रामगढ़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की आवश्यक छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

शव को देखने से प्रथम दृष्टया आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुष्कर्म करने के बाद महिला की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया है।समाचार लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की उम्र लगभग 45 साल की बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के कारणों की सही जानकारी मिल पाएगी।