झारखण्ड में दरिंदगी:5वीं की छात्रा से 5 लड़कों ने रातभर गैंगरेप किया,माता-पिता को पता चला तो 2 आरोपियों पर हमला कर हाथ-पैर काटने की कोशिश की,घटना को पंचायत के द्वारा दबाने की कोशिश किया !

गुमला।जिले के चैनपुर क्षेत्र से बड़ी घटना का खुलासा सामने आई है।मामला शनिवार देर रात का है। रविवार को गांव में बैठक कर मामले को दबाने की कोशिश की गई थी।लेकिन मामला नहीं दबा,वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही सोमवार को घटना में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।मिली जानकारी अनुसार 5वीं क्लास की बच्ची के साथ 5 लड़कों ने रातभर गैंगरेप किया। आरोपी बच्ची को घर से अगवा करके ले गए थे। घटना शनिवार देर रात की है। रविवार को मामले को दबाने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि घटना का खुलासा तब हुआ, जब पीड़ित के माता-पिता ने दो आरोपियों पर जानलेवा हमला कर दिया। दोनों आरोपियों के हाथ और पैर काटने की कोशिश की। दोनों घायल आरोपी जब अस्पताल में भर्ती हुए, तब वारदात का खुलासा हुआ। फिलहाल, पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।ग्रामीणों के मुताबिक, घटना को लेकर गांव में एक पंचायत हुई, जिसमें आरोपियों ने पीड़ित परिजन पर केस दर्ज नहीं कराने का दबाव बनाया। लड़की को जान से मारने और उसके घर को आग लगाने की धमकी भी दी। घटना के संबंध में चैनपुर के एसडीपीओ कुलदीप कुमार आज मंगलवार दोपहर में प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दे सकते हैं

मिली जानकारी अनुसार पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदाय के हैं।घटना की जानकारी होने के बाद दोनों समुदायों के बीच तनाव का माहौल है। उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित के गांव में पुलिस लगातार कैंप कर रही है। पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। परिजन के मुताबिक, घटना की जानकारी पीड़ित के माता-पिता को मिली तो उन्होंने दो आरोपियों को पकड़ लिया और जानलेवा हमला कर दिया। धारदार हथियार से दोनों आरोपियों के हाथ-पैर पर वार किया।वहीं जब आरोपी के परिजनो को जानकारी मिली तो पीड़िता के परिवार को धमकी देने पहुंच गया।फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्यवाई में जुटी है।